मैनपुरी में पत्नी के मायके चले जाने से नाराज युवक ने पिसा हुआ कांच पीकर खुदकुशी की कोशिश की। हालात बिगड़ने परिवारीजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे सैफई के लिए रेफर कर दिया गया।
कोतवाली मैनपुरी क्षेत्र के गिहार कालोनी निवासी राजीव कुमार का मंगलवार को पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद नाराज पत्नी मायके जाने लगी तो राजीव ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन पत्नी ने किसी की एक न सुनी और मायके चली गई।
बुधवार को राकेश कहीं से पिसा हुआ कांच ले आया। उसके कांच को पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। कांच पीने के कुछ देर बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।
जब इस बात की जानकारी परिवारीजनों को लगी तो वो उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंच गए। वहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए सैफई के लिए रेफर कर दिया।