फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रेलवे रिजर्वेशन काउंटर चला रहे सपा नेता को दबोचा

विज्ञापन
पकड़ा गया युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन में अवैध रूप से रेलवे रिजर्वेशन काउंटर संचालित होने पर आरपीएफ ने छापेमारी की। यहां से एक युवक को दबोच लिया। पकड़ा गया युवक समाजवादी पार्टी का पदाधिकारी बताया जा रहा है।
विज्ञापन


आरपीएफ को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि वृंदावन में कुछ लोग यात्रियों को रेलवे की रिजर्वेशन टिकट बनाकर अवैध रूप से बेच रहे हैं। इस पर आरपीएफ प्रभारी सत्येंद्र यादव ने सिपाही को ग्राहक बनाकर भेजा और ट्रेन की रिजर्वेशन टिकट बनवाई। इसके बाद आरपीएफ ने छापेमारी की। छापेमारी में आरपीएफ ने वृंदावन स्थित गोपाल बाजार निवासी नरेंद्र शर्मा को दबोच लिया।

नरेंद्र शर्मा के कब्जे से आरपीएफ ने लैपटॉप, मोबाइल, पेनड्राइव व यात्रियों के लिए बनाई गई पांच रेलवे की रिजर्वेशन टिकट बरामद की हैं। साथ ही 15 वह टिकट बरामद की हैं जिन पर नरेंद्र ने पूर्व में यात्रा कराई थी। बताया कि नरेंद्र शर्मा ने आईआरसीटीसी से रिजर्वेशन काउंटर संचालन की अनुमति नहीं ली है। वह निजी आईडी पर यात्रियों की रेलवे टिकट बनाकर यात्रा करा रहा था। नरेंद्र शर्मा को गुरुवार को रेलवे कोर्ट में पेश किया जाएगा। नरेंद्र शर्मा वृंदावन में समाजवादी पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ व मीडिया प्रभारी रह चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें