फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती पत्नी और मासूम बच्ची को रिक्शे से गुरुग्राम से अमेठी ले जा रहा सरजू

Tue, 19 May 2020 05:10 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
परिवार को रिक्शे से गुरुग्राम से अमेठी जा रहा युवक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

चार महीने की गर्भवती पत्नी और डेढ़ साल की बच्ची को लेकर सरजू रिक्शे से गुरुग्राम से अमेठी जा रहा है। सोमवार दोपहर वह सुहाग नगरी से गुजरा। हाईवे पर लोग उसकी बेबसी देखकर हैरान रह गए। वह रिक्शे पर ही पूरी गृहस्थी लेकर चल रहा है। 

विज्ञापन


मूलरूप से अमेठी का रहने वाले सरजू ने बताया कि वह वर्ष 2007 से गुरुग्राम लक्ष्मण विहार गली नंबर 18 में रह रहा था। वह वहां रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था लेकिन लॉकडाउन के कारण भुखमरी के हालात हो गए। उसने बताया कि सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर पर भी उसने कॉल की लेकिन उसे कहीं से भी सही जवाब नहीं मिला। 

कोरोना के बीच अच्छी खबर: जर्मनी की कंपनी चीन में उत्पादन बंद कर आगरा में बनाएगी जूते
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर वह रिक्शे पर अपनी चार माह की गर्भवती पत्नी अनीता और अपने डेढ़ साल की बच्ची को लेकर गुरुग्राम से अमेठी के लिए निकल पड़ा। गुरुग्राम से 310 किलोमीटर का सफर करने वाले सरजू की किसी ने अभी तक कोई मदद नहीं की। सरजू ने कहा कि उसका रिक्शा भी बस में रख कर चला जाए तो उसकी रोजी-रोटी कमाने के भी रास्ते खुल जाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें