फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन: कोरोना काल में इंसान और बेजुबान के बीच सामाजिक दूरी की तस्वीर

Tue, 19 May 2020 12:44 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
रिक्शे की छतरी पर बैठा लंगूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लॉकडाउन का चौथा चरण शुरू हो गया है, लेकिन कोरोना संक्रमण कम होने की बजाय और तेजी बढ़ रहा है। ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग (सामाजिक दूरी) ही संक्रमण से बचाव का प्रमुख उपाय है। इंसान तो इसका पालन कर ही रहे हैं, बेजुबान भी इसे अपना रहे हैं। 
विज्ञापन


आगरा में ऐसा ही एक अनूठा वीडियो वायरल हुआ है। यहां एक व्यक्ति अपने बीमार लंगूर का इलाज कराने के लिए रिक्शे से अस्पताल गया। लेकिन इस दौरान लंगूर और इंसान ने सामाजिक दूरी का पूरा पालन किया। यह वीडियो सोमवार का बताया जा रहा है। 


ताजनगरी में बंदरों का आतंक किसी से छिपा नहीं है। इन बंदरों को भगाने के लिए कई लोगों ने लंगूर पाल रखे हैं। राजू लंगूर भी उत्पाती बंदरों को भगाने का काम करता है। उसे बुखार व डायरिया की शिकायत हो गई। 
विज्ञापन


लंगूर मालिक ने उसे डॉक्टर के पास ले गया। लेकिन लॉकडाउन के चलते डॉक्टर नहीं मिला। इस पर लंगूर को लेकर लौटना पड़ा। पुलिस की सख्ती के कारण उसने सामाजिक दूरी का भी ध्यान रखा। उसे लंगूर को रिक्शे की छतरी पर बैठा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें