रोते हुए बोली मां... बेटी को न्याय मिला
जज के फैसला सुनाते ही पीड़ित लड़की की मां रो पड़ी। उसने कहा कि बेटी को न्याय मिला है, पांच साल बाद यह दिन आया है। बहुत चक्कर काटे, कभी थाने तो कभी कोर्ट लेकिन अब तसल्ली है। जब बेटी ने उसकी करतूत के बारे में बताया था, तभी प्रण ले लिया था कि दरिंदे पति को सजा दिलाकर रहेगी। बेटी ने बहुत दुख सहन किया। महीनों तक उसकी पढ़ाई छूटी रही थी।
एक नहीं, दो बच्चियों से किया था दुष्कर्म
पीड़ित बच्ची की मां ने कोर्ट में बयान दर्ज कराया कि पति की यह पहली दरिंदगी नहीं थी। इससे चार साल पहले उसकी बहन की नाबालिग बेटी के साथ भी दुष्कर्म कर चुका था। बहन ने समाज में बदनामी के डर से रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। उसकी बेटी ने खाना-पीना छोड़ दिया था, उसे सदमा लगा था, इसी में उसकी जान चली गई।