फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद में हत्या से सनसनी: कथावाचक का कत्ल कर शव रेलवे लाइन के पास फेंका, आरोपी फरार

Tue, 05 Oct 2021 10:35 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

मृतका की पत्नी ने बताया कि वे चार-पांच साल से छारबाग में मकान बनाकर परिवार सहित रह रहे थे। उनके दो बच्चे हैं जिसमें पांच साल की काजल, तीन साल का एक बेटा है। पुलिस अभी हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
फिरोजाबाद: राकेश का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में छारबाग निवासी कथा वाचक का शव मंगलवार सुबह रेलवे लाइन किनारे जंगल में पड़ा मिला। कथा वाचक का शव पड़े होने की सूचना पर परिजनों के साथ काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। सीओ शिकोहाबाद के साथ थानाध्यक्ष लाइनपार और बसई मोहम्मदपुर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान न होने के कारण पुलिस हत्या की पुष्टि नहीं की है।

बसई मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी तिवारी निवासी राकेश कुमार (45) परिवार के साथ लाइनपार थाना क्षेत्र के मोहल्ला छारबाग में मकान बनाकर पिछले तीन साल से रह रहा था। राकेश का शव मंगलवार सुबह रेलवे लाइन किनारे जंगल में पड़ा मिला। शव पड़े होने की जानकारी परिजनों के साथ आसपास के लोगों को उस वक्त हो सकी जब सुबह की सैर के लिए लोग वहां से गुजरे। शव पड़े होने की सूचना पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। पति का शव मिलने की सूचना पर पत्नी शकुंतला बच्चों के साथ मौके पर पहुंच गई। सूचना पर सीओ शिकोहाबाद राजवीर सिंह, कार्यवाहक थानाध्यक्ष बसई मोहम्मदपुर और थानाध्यक्ष लाइनपार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ शव को देखा। राकेश के शरीर पर न तो चोट के निशान थे और न ही गले पर किसी तरह के निशान। उधर परिजन राकेश की हत्या की बात कह रहे थे। घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने डॉग स्क्वाइयड की टीम को भी मौके पर बुलाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।

रात करीब 11 बजे घर आया था राकेश

विज्ञापन

पति राकेश के शव के पास विलाप कर रही पत्नी शकुंलता देवी का कहना था कि वह रात करीब 11 बजे घर आए थे। सभी लोग सो गए। इसके बाद क्या हुआ। उसको कोई जानकारी नहीं है। राकेश के तीन साल का पुत्र और पांच साल की पुत्री काजल है।
पैरों पर लगी थी मिट्टी, चेहरा था साफ
राकेश के शरीर पर भले ही चोटों के निशान न हो। लेकिन उसकी पेंट पैरों पर फटी होने के साथ ही रेतीली मिट्टी लगी थी। जबकि घटनास्थल पर रेतीली मिट्टी नहीं थी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों का मानना था कि युवक की हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई है। शव को रेलवे लाइन पार रखने के लिए हत्यारों ने प्रयास किया होगा। लेकिन शव भारी होने के कारण हत्यारोपी अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके। इसलिए शव को यहां पर छोड़कर फरार हो गए। 

विज्ञापन

शरीर पर चोट और गले में किसी तरह के निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। हत्या की पुष्टि होने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। - राजवीर सिंह सीओ शिकोहाबाद।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...
आगरा: आरओ प्लांट पर कार्रवाई के बाद लोगों पर महंगाई की मार, पांच रुपये महंगा हुआ पानी
जंग का अखाड़ा बना मथुरा सीएमओ कार्यालय: व्हाट्सएप चैट पर कमेंट को लेकर भिड़े चिकित्सक, जमकर चले लात-घूंसे

फिरोजाबाद: बुखार के मरीजों का डिवाइडर पर लिटाकर इलाज, वीडियो वायरल होने पर मची खलबली, नर्सिंग होम सीज 
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें