फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: सड़क हादसे में युवक की मौत, कान में ईयरफोन लगाकर चला रहा था बाइक

Sat, 02 Oct 2021 04:01 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

मलपुरा क्षेत्र में महर्षि परशुराम इंटर कॉलेज के पास शनिवार सुबह युवक का शव पड़ा मिला। पास ही बाइक पड़ी थी। पुलिस के अनुसार सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। घटना की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
युवक की क्षतिग्रस्त बाइक लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र में महर्षि परशुराम इंटर कॉलेज के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बताया गया है कि युवक हादसे के समय कान में ईयरफोन लगाकर बाइक चला रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन


मृतक युवक की शिनाख्त बंटू पुत्र रघुवीर गांव नगला रिया के रुप में हुई है। युवक के सिर में गंभीर चोट थी। वह बाइक सहित सड़क किनारे पड़ा मिला। उसके कान में ईयरफोन लगा हुआ था। युवक के पास से 215 रुपये नगद और एक मोबाइल बरामद हुआ है। बाइक में एक आरसी प्राप्त हुई है। जिसके आधार पर मृतक की शिनाख्त हुई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें