फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमार पिता का इलाज कराने को लिया कर्ज, चुका न पाने से परेशान बेटे ने किया आत्मदाह

Fri, 08 Jun 2018 05:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में कर्ज से परेशान एक व्यक्ति ने खुद को आग के हवाले कर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


घटना से परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों के मुताबिक व्यक्ति ने बीमार पिता का इलाज कराने को कर्ज लिया था। जिसे वो चुका नहीं पाया था। कई दिनों से वो परेशान था। 
   
कोतवाली नगर क्षेत्र के मिशन कम्पाउंड निवासी डेरिक हेमंत फेलव्यूज के पिता डेविड फेलव्यूज ब्लड कैंसर से पीड़ित थे। जिसके इलाज कराने के लिए डेरिक हेमंत ने साढ़े तीन लाख रुपए उधार लिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सवा लाख कर्ज रह गया था बाकी

जिसमें से उसने सवा दो लाख रुपए कर्ज अदा भी कर दिया था। परिजनों का कहना है कि इसके बाद भी उस पर सवा लाख रुपए का कर्जा बाकी रह गया था। जिसे लेकर कई दिनों से वो परेशान रहता था। 

दो दिन पहले उसकी पत्नी बच्चे मायके चली गई थी। वो घर पर अकेला था। उसी समय उसने खुद को आग के हवाले कर लिया। जिसे परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 

चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद सैफई रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 
     
परिजनों के अनुसार कर्ज चुकाने में असमर्थ होने पर डेरिक हेमंत ने खुद को आग लगाकर जान दी है। परिजनों ने बताया कि मृतक के एक बेटा और एक बेटी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें