फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म...युवती के गर्भवती होने पर की ऐसी हरकत, जीते जी मर गई वो

Tue, 14 Oct 2025 11:01 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

युवती के गर्भवती होने पर आरोपी ने दवा देकर गर्भपात करा दिया। पीड़िता को उसके पिता के पास छोड़ गया। पीड़िता के परिजन ने शादी के लिए कहा तो आरोपी ने उन्हें धमका दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना एकता पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और गर्भपात कराने के आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। वह पीड़िता के पिता को शादी के लिए दबाव बनाने पर धमकाता था कि उनकी बेटी की आपत्तिजनक वीडियो-फोटो वायरल कर बदनाम कर देगा। पीडिता ने थाने में केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने बरौली अहीर के शांति निवास निवासी शुभम यादव के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पीड़िता भगवान टॉकीज स्थित एक शिक्षण संस्थान में पढ़ती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात शुभम यादव से हो गई। शुभम पीड़िता को जुलाई 2024 में होम स्टे पर ले गया। कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। उसके साथ दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक वीडियो बना लिए। 

होश में आने पर पीड़िता ने परिजन से शिकायत की बात कही। शुभम ने उसे शादी वादा कर शिकायत करने से मना कर दिया। कुछ दिन बाद आरोपी की नौकरी दिल्ली में लग गई। उसने पीड़िता को अपने पास बुला लिया। दोनों साथ रहने लगे। पीड़िता गर्भवती हो गई। आरोपी ने दवा देकर गर्भपात करा दिया। पीड़िता को उसके पिता के पास छोड़ गया। पीड़िता के परिजन ने शादी के लिए कहा तो आरोपी ने उन्हें धमका दिया। शादी के लिए दबाव बनाया तो वह पीड़िता के आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें