फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Tue, 14 Oct 2025 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना कुरावली क्षेत्र में मंगलवार देर शाम टायर निकलने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर मार्ग पर पलट गया। हादसे में एक मजदूर की दबकर मौत हो गई। साथी को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरावली में भर्ती कराया गया। बिहार के थाना पेटला क्षेत्र के गांव बंशी बीघा निवासी 22 वर्षीय शिवा और बिहार के हरीनगर निवासी 25 वर्षीय धर्वेंद्र थाना बिछवा क्षेत्र स्थित एक ईंट भट्ठा पर काम करते थे। मंगलवार देर शाम ट्रैक्टर ट्राली लेकर कुरावली से भट्टा पर लौट रहे थे। नगला ऊसर मोड़ से करीब 200 मीटर आगे ट्रैक्टर के आगे का पहिया निकल गया। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। नीचे दबकर शिवा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल धर्वेद्र को सीएचसी कुरावली में भर्ती कराया गया। शिवा का शव मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें