फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: निकाह के दो माह बाद पति ने पत्नी को बोला तीन तलाक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 29 Oct 2021 01:29 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

कानून बनने के बाद तीन तलाक मामले सामने आ रहे हैं। आगरा में निकाह के दो महीने बाद ही पति ने पत्नी को तीन तलाक बोल दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
तीन तलाक का मामला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना एमएम गेट क्षेत्र की युवती ने निकाह के बाद पहले ही दिन ससुराल में उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। अगले दिन मायके वाले उसे घर ले गए। आरोप है कि दो माह बाद युवती को लेने पहुंचे पति ने तीन तलाक बोला और चला गया। पीड़ित युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


कटरा मदारी खां निवासी सिमरन का निकाह 27 जुलाई को गोविंदपुर, खामनी, मथुरा निवासी जिब्राइल के साथ हुआ था। पुलिस ने बताया कि सिमरन स्नातक पास है, जबकि जिब्राइल अनपढ़ है। आरोप है कि विदा होकर सिमरन जब ससुराल पहुंची तो उसका उत्पीड़न किया गया। 

मायके में रह रही है पीड़िता
उसने अगले दिन अपने पिता को फोन कर जानकारी दी। इसके बाद पिता सिमरन को घर ले गए। दो महीने बाद जिब्राइल ससुराल पहुंचा और सिमरन को घर ले जाने की बात कही। आरोप है कि जब उन्होंने मना किया तो जिब्राइल ने तीन बार तलाक बोल दिया। 
विज्ञापन


इस मामले में पीड़िता ने 10 अक्तूबर को दहेज उत्पीड़न, मारपीट, गाली गलौज, मुस्लिम विवाह (विवाह पर अधिकारों की सुरक्षा) अधिनियम 2019 में मुकदमा दर्ज कराया। थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश अवस्थी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें