फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: किराने की दुकान में अवैध तरीके से बेच रहा था ई-टिकट, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

Wed, 16 Feb 2022 11:09 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

अवैध तरीके से ई-टिकट बेचने की सूचना पर आरपीएफ ने युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी किराने की दुकान से टिकट बेचने का धंधा चला रहा था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में एक युवक किराने की दुकान से अवैध तरीके से ई-टिकट बेचता मिला। सूचना पर आरपीएफ ने युवक के घर जाकर तलाशी ली। इस दौरान युवक से कुल 108 ई-टिकट मिले। उसे गिरफ्तार कर मंगलवार को अदालत के समक्ष पेश किया गया। 

विज्ञापन


आरपीएफ निरीक्षक अवधेश गोस्वामी को सूचना मिली कि कृष्णा नगर की राधिका विहार कॉलोनी निवासी युवक योगेश खत्री ई-टिकट बेचने का काम करता है। इस जानकारी को पुष्टि करने के लिए आरपीएफ अधिकारी मंगलवार को राधिका विहार पहुंचे और योगेश से बातचीत की। 

बातचीत में युवक ने स्वीकार किया कि वह रेलवे का अधिकृत एजेंट नहीं है। फिर भी वह अपनी आईडी से जरूरतमंदों को टिकट बेचता है। आरपीएफ के उपनिरीक्षक जितेंद्र परिहार ने योगेश को गिरफ्तार कर लिया। आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवक के पास से दो आगे की व 108 बीती तिथि की टिकटें, एक हजार रुपये नगद बरामद हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

100-150 रुपये में देता था टिकट
आरोपी ने बताया कि एक टिकट देने पर वह करीब 100-150 रुपये का अतिरिक्त लाभ कमाता था।

एक आईडी पर निकल सकती हैं मात्र 6 टिकट
रेलवे के नियम के अनुसार एक आईडी से कोई भी व्यक्ति एक दिन में मात्र 6 टिकट निकाल सकता है। यदि कोई व्यक्ति इससे अधिक टिकट तैयार करता है तो वह अवैध टिकट मानी जाती हैं। अक्सर जो लोग ई-टिकट का अवैध धंधा करते हैं, वह एक से अधिक आईडी प्रयोग करते हैं। आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि ऑनलाइन सिस्टम से लोग पकड़ में जा जाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें