फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: कर्ज चुकाने के लिए रच डाली बेटे के अपहरण की कहानी, आरोपी पिता गिरफ्तार

Sat, 06 Nov 2021 06:57 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में एक व्यक्ति ने अपने साथी के साथ मिलकर अपने बेटे के अपहरण की कहानी रच डाली। पुलिस ने जब मामले का खुलासा किया तो हर कोई हैरान रह गया। 
विज्ञापन
लाल घेरे में आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में जुआ खेलने के लिए गए कर्ज को चुकाने के लिए पिता ने अपने ही बेटे की अपहरण की कहानी रच डाली। मामले की जांच के बाद पुलिस ने चंद घंटों में ही पूरे घटनाक्रम का पर्दाफाश कर दिया। शनिवार को मामला खुलने के बाद रामगढ़ पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना में शामिल एक अन्य आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। 

विज्ञापन


एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि रामगढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला नूर नगर कश्मीरीगेट निवासी रियाजुद्दीन पुत्र सिराजुद्दीन ने शुक्रवार रात तकरीबन 12 बजे रामगढ़ थाना पुलिस को सूचना दी कि उसके 12 वर्षीय पुत्र रिहान का अपहरण कर लिया गया है। अपहरणकर्ताओं द्वारा उससे फिरौती में करीब ढाई लाख रुपये की मांग की जा रही है। 

डीएपी की किल्लत: आगरा में खाद न मिलने पर किसानों ने लगाया जाम, फिरोजाबाद में भी हुआ हंगामा
विज्ञापन


अपहरण की सूचना पर रामगढ़ थानाध्यक्ष हरर्वेंद्र मिश्रा ने तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर आलाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस बीच थाना रामगढ़ के हसमतनगर निवासी युवक समीर उर्फ चुर्री घर दबिश देकर रिहान को बरामद कर लिया गया। दबिश के दौरान समीर उर्फ चुर्री मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन


रिहान से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके पिता रियाजुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि जुआ खेलने के लिए उसने कुछ लोगों से रुपये उधार लिए थे। कर्जदार अब उससे तगादा कर रहे हैं। रुपये न होने के कारण उसने बेटे के अपहरण की कहानी साथी समीर के साथ रची थी। पुलिस ने रियाजुद्दीन को शनिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं पुलिस समीर की तलाश में दबिश दे रही है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें