फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘माध्यमिक स्कूल व महाविद्यालय में बनाएं कैंपस एंबेसडर’

विज्ञापन
कासगंज के श्रीमती शारदा देवी जौहरी कन्या महाविद्यालय में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का म? - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। मतदाता सूची पुनरीक्षण और मतदाता जागरूकता के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में कमिश्नर ने एक और कड़ी जोड़ दी है। मंगलवार देर शाम श्रीमती शारदा देवी जौहरी कन्या महाविद्यालय में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के दौरान वहां एंबेसडर छात्रा न मिलने पर कमिश्नर ने आदेश दिए कि तत्काल जिले में सभी माध्यमिक स्कूलों व महाविद्यालयों में कैंपस एंबेसडर बनाएं। कमिश्नर के आदेश पर डीएम ने एंबेसडर बनाने की जिम्मेदारी डीआईओएस को सौंप दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले में पहुंचे अलीगढ़ के कमिश्नर गौरव दयाल ने देर शाम श्रीमती शारदा देवी जौहरी कन्या महाविद्यालय में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में सहभागिता की। देर रात तक वे कार्यक्रम में रहे। जागरूकता कार्यक्रम में सहभागिता करने वाली छात्राओं को प्रोत्साहित किया। कहा कि वे स्वयं भी जागरूक रहें और अन्य मतदाताओं को भी जागरूक करें। जिनकी उम्र 18 वर्ष की हो गई है वे फॉर्म 6 भरकर मतदाता बनें।
कार्यक्रम के दौरान कमिश्नर ने मतदाता जागरूकता के लिए स्कूलों में नामित किए जाने वाले कैंपस एंबेसडर विद्यार्थियों की जानकारी ली, लेकिन यहां पता चला कि जिले में कैंपस एंबेसडर विद्यार्थी नहीं बनाए गए हैं। इस पर कमिश्नर ने जिला प्रशासन के अफसरों को निर्देश दिए कि कैंपस एंबेसडर बनाएं। इधर कमिश्नर का आदेश मिलने पर डीएम हर्षिता माथुर ने डीआईओएस को प्रत्येक माध्यमिक स्कूल, महाविद्यालय और इंस्टीट्यूट में कैंपस एंबेसडर बनाने की जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन

इस मौके पर अपर मंडलायुक्त मनीष नाहर, एडीएम अजय कुमार श्रीवास्तव, जिला विद्यालय निरीक्षक एसपी सिंह, उपजिलाधिकारी पंकज कुमार, तहसीलदार अजय कुमार, जिला विज्ञान क्लब संयोजक जयंत गुप्ता, महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. रानू शर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें