फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर झूलता मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर(कासगंज)। क्षेत्र के गांव भिलौली रोड पर आम के बाग में एक युवक का शव फंदे पर झूलता मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के भाई ने एक युवती के परिजनों पर हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला मुगल निवासी टिंकू (20) का शव बुधवार सुबह भिलौली रोड पर आम के बाग में एक पेड़ पर फंदे पर झूलता मिला। युवक के गले में अंगोछे से फांसी का फंदा लगा हुआ था। आसपास के लोगों ने शव झूलता देखा तो सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पता चला कि यह शव टिंकू का है। परिजनाें को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
भाई संजय ने पुलिस के समक्ष आरोप लगाया कि उनके भाई की हत्या कर शव फंदे पर लटकाया गया है। भाई ने पुलिस को बताया कि 22 नवंबर को उनका भाई बदायूं गया था। जहां उसने एक युवती के साथ फोटो खींचकर स्टेटस पर लगा लिया। इसी के चलते युवती के परिजनों ने युवक को अगवा कर लिया और उसकी हत्या कर शव पेड़ पर लटका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें