फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन एडमीशन: यूनीवर्सिटी के कंप्यूटर सेंटर में पढ़ाई कर बना सकते हैं बेहतर भविष्य

Tue, 13 Jul 2021 09:14 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

विश्वविद्यालय के खंदारी कैंपस में 1993 से संचालित सेंटर की शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए यूनीवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) ने 30 लाख रुपये का अनुदान भी मिला है। स्मार्ट कक्षाओं के साथ आधुनिक कंप्यूटर लैब इसकी विशेषता है।
विज्ञापन
यूनीवर्सिटी के कंप्यूटर सेंटर में पढ़ाई करते छात्र-छात्राएं (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोजगारपरक कोर्स कर तकनीकी क्षेत्र में भविष्य बनाना चाहते तो डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का यूनीवर्सिटी कंप्यूटर सेंटर बेहतर संसाधन है। यहां पर प्रवेश के लिए मारामारी रहती है। यहां तीन कोर्स संचालित हो रहे हैं। पढ़ाई के बाद प्लेसमेंट की भी सुविधा है। विश्वविद्यालय के खंदारी कैंपस में 1993 से संचालित सेंटर की शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए यूनीवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) ने 30 लाख रुपये का अनुदान भी मिला है। स्मार्ट कक्षाओं के साथ आधुनिक कंप्यूटर लैब इसकी विशेषता है।

विज्ञापन


यह कोर्स हैं संचालित
- बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लिकेशन (बीसीए): तीन साल वर्षीय कोर्स हैं, छह सेमेस्टर हैं। 60 सीट तय हैं। प्रवेश के लिए गणित विषय के साथ इंटरमीडिएट में 50 फीसदी अंक जरूरी हैं। कोर्स का 40350 रुपये और परीक्षा का 4070 रुपये शुल्क है। 
- पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (पीजीडीआईटी): एक साल का कोर्स है और दो सेमेस्टर हैं। प्रवेश के लिए 30 सीटें हैं। स्नातक के बाद यहां प्रवेश ले सकते हैं। 10350 रुपये कोर्स की फीस है और 3540 रुपये परीक्षा शुल्क है। 
विज्ञापन

- पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन वेब डेवलपमेंट (पीजीडीडब्ल्यूडी): एक साल का कोर्स है और इसमें भी दो सेमेस्टर होंगे। प्रवेश की पात्रता स्नातक है। 10350 रुपये कोर्स की फीस और 3540 रुपये परीक्षा शुल्क तय है।

पा सकते हैं अच्छी जॉब
यहां से पढ़ाई कर छात्र इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, वेब डेवलपमेंट समेत अन्य क्षेत्रों में अच्छी जॉब पा सकते हैं। सेंटर में स्मार्ट कक्षाएं और आधुनिक कंप्यूटर लैब है। - प्रो. अनिल गुप्ता, अध्यक्ष यूनीवर्सिटी कंप्यूटर सेंटर इंस्टीट्यूट ऑफ बेसिक साइंस खंदारी कैंपस
विज्ञापन

ये भी पढ़ें-
मिशन एडमिशन: रोजगार के अवसर उपलब्ध कराते हैं विदेशी भाषा पाठ्यक्रम
मिशन एडमिशन: पढ़ाई के दौरान छात्रों को ‘जॉब ट्रेनिंग’ कराई जाती है, ये हैं व्यावसायिक पाठ्यक्रम
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें