फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन पूर्व पति से झगड़ा होने पर महिला मायके के लिए निकली, यमुना घाट पर मिले सैंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। पति से हुए विवाद के बाद विवाहिता मायके जाने की बात कहते हुए घर से निकल गई। तीन दिन बाद भी विवाहिता मायके नहीं पहुंची। मंगलवार को विवाहिता के सैंडल यमुना घाट पर मिलने से परिजनों में हड़कंप मच गया। मायका पक्ष ने ससुरालियों पर विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना नगला सिंघी के गांव गदलपुरा निवासी कुमरपाल का उसकी पत्नी पिंकी 38 से विगत 10 जुलाई की शाम पांच बजे करीब विवाद हो गया था। इसके बाद वह गुस्से में घर से निकल गई थी। उसके जाने के दौरान जब परिजनों ने पूछा था तो वह अपने मायके पूठा सैय्यद थाना डौकी, आगरा जाने की कहकर गई थी, लेकिन वह मायके नहीं पहुंची। तब ससुरालियों संग मायके पक्ष के होश उड़ गए। उन्होंने जब उसकी तलाश की तो रसूलाबाद यमुना घाट पर उसके सैंडल मिले।
पिंकी के भाई रामविलास ने ससुरालीजनों के विरुद्ध बहन की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है। उसका आरोप है कि पिंकी का पति शराब, गांजे का सेवन करने का आदी है। उसके दो बेटी एवं एक बेटा है। परिजनों के साथ ही पुलिस यमुना में भी विवाहिता की तलाश कर रही है। थाना प्रभारी कमला शंकर का कहना है कि मायका पक्ष की तहरीर पर जांच की जा रही है। इसके साथ ही उसकी तलाश की जा रही है। जांच व तलाशी के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें