फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: कपड़े के शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान; शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा

Tue, 14 May 2024 09:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

कमला नगर के मुख्य बाजार में स्थित कपड़ा शोरूम में आग लग गई। आग में करीब 35 लाख रुपये के नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। 
विज्ञापन
कपड़ा शोरूम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कमला नगर में मंगलवार को रेडीमेड कपड़ों के शोरूम में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। लपटें और धुआं उठता देख बाजार में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के दुकानदार और बैंक कर्मचारी शटर गिराकर सड़क पर आ गए। पुलिस ने दोनों तरफ से वाहनों काे रोक दिया। फायर ब्रिगेड ने 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकानदार ने 30 लाख रुपये के नुकसान का दावा किया है।
विज्ञापन


कमला नगर के ई-ब्लाॅक निवासी संजय वर्मा ने बताया कि उनका कमला नगर के मुख्य बाजार में कैनरा बैंक के पास शोरूम है। मंगलवार सुबह 9:50 मिनट पर शोरूम पहुंचे। अंदर जाने पर शोरूम के पीछे गोदाम से धुआं उठता हुआ देखा तो बाहर निकलकर सड़क पर आ गए। बेटे अनुभव बुलाया। शोरूम में आगे रखे कपड़े निकालने के साथ आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन कुछ ही देर में लपटें उठने लगीं। मीटर में आग लगते ही तेज धमाके होने लगे। आसपास की दुकानों के बोर्ड भी जल गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एफओ सोमदत्त सोनकर ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही वह टीम के साथ 15 मिनट में मौके पर पहुंच गए। दमकल की चार गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन


 
विज्ञापन

शटर गिराकर सड़क पर आए दुकानदार और बैंक कर्मचारी
बाजार में शोरूम से से आग की लपटों के साथ धुंआ भी उठ रहा था। जो आसपास की दुकानों और बैंक के अंदर चला गया। जिससे बैंक कर्मचारी व अन्य लोगों को दम घुटने लगा। बैंक कर्मचारी और दुकानदार शटर गिराकर सड़क पर आ गए। तेज धमकों की की आवाज सुनकर सभी दहशत में आ गए।

सड़क पर आधा घंटे तक आवागमन बंद रहा
आग लगने के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने सड़क पर दोनों तरफ से लोगों का आना जाना बंद कर दिया। जिससे सड़क पर वाहनों की लाइन लग गई। जल्दी जाने वाले लोगों को 1 किलोमीटर घूमकर जाना पड़ा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें