फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, कंटेनर से टकराई कार, पांच लोग जिंदा जले

Tue, 22 Dec 2020 07:25 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • खंदौली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 160 पर हुआ भीषण हादसा 
  • कंटेनर से टकराने के बाद कार में लगी आग, जिंदा जलकर पांच लोगों की मौत
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना: कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार की सुबह भीषण हादसा हो गया। यमुना एक्सप्रेसवे पर खंदौली के पास मंगलवार सुबह 4:10 बजे यू-टर्न लेते कंटेनर में टक्कर लग जाने से कार में आग लग गई। इसमें सवार लखनऊ के पत्रकार मुरली मनोहर सरोज, उनकी पत्नी, साली, सास और ड्राइवर की मौत हो गई। सेंट्रल लॉक न खुल पाने के कारण ये लोग बाहर नहीं निकल पाए। टक्कर से कंटेनर का टैंक फट गया और डीजल कार के बोनट पर गिरा था। इसी से आग की लपटें तेजी से फैली। चालक कंटेनर को छोड़कर भाग गया।

विज्ञापन







यह भी पढ़ें- NCB की जांच में खुलासा: नौ राज्यों में फैला है नशे का कारोबार, विदेशों से भी जुड़े 'आगरा गैंग' के तार

मुरली मनोहर की पत्नी सीमा के सिर में कुछ दिन पहले गहरी चोट लगी थी। उन्हें उपचार के लिए लखनऊ से दिल्ली ले जा रहे थे। कार को मुरली का दोस्त संदीप निवासी उन्नाव चला रहा था। एक्सप्रेसवे के टोल इंचार्ज मेजर (रिटायर्ड) मनीष कुमार ने बताया कि कंटेनर में ई-वे बिल मिला जिससे पता चला कि वह अमेजन कंपनी का माल लेकर जयपुर से पश्चिमी बंगाल जा रहा था। इसके लिए उसे लखनऊ एक्सप्रेसवे पर जाना था लेकिन खंदौली से पहले कुबेरपुर से वह गलती से यमुना एक्सप्रेसवे पर आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेंट्रल लॉक हो जाने के कारण नहीं खुला दरवाजा

यमुना एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना: दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
साइन बोर्ड देखकर लिया था यू-टर्न
मनीष के अनुसार खंदौली के पास धौरऊ आने पर कंटेनर चालक को नोएडा का साइन बोर्ड देखकर अहसास हुआ होगा कि वह गलत
दिशा में जा रहा। उसने यहां से यू-टर्न लिया था। तभी कंटेनर के बीच में (डीजल टैंक वाली जगह पर) कार की टक्कर हुई और आग लग
गई। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि कंटेनर चालक की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः हादसे में अगर कार के दरवाजे हो जाएं जाम, तो कैसे बचाएं अपनी जान, मदद करेंगे ये टिप्स

कार सवार मृतकों के नाम
1. मुरली मनोहर सरोज (35), तकिया प्रेमवती नगर, गढ़ी कानोरा, आलमगंज, लखनऊ
2. सीमा देवी (32) पत्नी मुरली मनोहर, तकिया प्रेमवती नगर, गढ़ी कानोरा, आलमगंज, लखनऊ
3. मंजू देवी (मुरली मनोहर की चचेरी साली) पुत्री राम बरन, बिशनदास पुर, गौरीगंज, अमेठी
4. सिरताज सिंह (58) मुरली मनोहर की सास, पत्नी कमल किशोर तकिया प्रेमवती नगर, गढ़ी कानौरा, आलमबाग, लखनऊ
5. संदीप पुत्र राजकुमार, औरास, उन्नाव (हाल निवासी इगलास बाग, लखनऊ)

मुख्यमंत्री ने किया शोक व्यक्त
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा में मंगलवार तड़के हुई सड़क दुर्घटना में कार सवार पांच लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें