फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति लाना चाहता है सौतन, पत्नी ने शिकायत की तो उसके साथ किया ऐसा

Mon, 19 Feb 2018 07:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
up police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के मैनपुरी में पत्नी को छोड़कर हरदोई निवासी युवक दूसरी शादी रचाने जा रहा है। जब इसकी जानकारी महिला के परिवारीजनों को हुई तो वह पुलिस के साथ हरदोई पहुंचे। 
विज्ञापन


वापस लौटते समय आरोपियों ने घेरकर जान से मारने की धमकी दी। थाना बेवर क्षेत्र के गांव करपिया निवासी युवती की शादी 11 मार्च 2016 को हरदोई के बिलग्राम चुंगी सावित्री कुंज निवासी युवक से हुई थी थी। 

दोनों में विवाद के बाद अब मामला परिवार परामर्श केंद्र में चल रहा है, लेकिन अभी तक युवक तारीख पर नहीं आया। सोमवार को एएसपी ओमप्रकाश से मिलने पहुंचे परिवारीजनों ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि वह दूसरी शादी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह हरदाई से आशा ज्योति टीम के साथ जानकारी के लिए पहुंचे। वहां पुलिस सभी को थाने ले आई, लेकिन मामला रफा-दफा कर दिया गया। 

जब परिवारीजन वापस लौट रहे थे तो पति व अन्य लोगों ने रास्ता रोक कर जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। एएसपी ने थाना पुलिस को मामले की गंभीरता से जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें