फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: महिला और उसके प्रेमी की हत्या से सनसनी, गांव में अलग-अलग जगहों पर पड़े मिले शव

Sun, 02 Aug 2020 10:58 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

  • पत्नी को पड़ोसी के साथ देख पति ने दिया वारदात को अंजाम
  • भोगांव के गांव नगला विचित्र में हुई वारदात, चार के विरुद्ध रिपार्ट दर्ज
विज्ञापन
दोहरे हत्याकांड के बाद गांव में पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में महिला और उसके प्रेमी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। रविवार की सुबह दोनों के शव गांव में ही अलग-अलग जगहों पर पड़े मिले। दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटनास्थलों पर गहनता से छानबीन की।

विज्ञापन


मैनपुरी जिले के गांव नगला विचित्र में रविवार की सुबह एक महिला और युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर एसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पूछताछ पर पता चला कि देर रात पत्नी को पड़ोसी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखने के बाद पति ने चचेरे भाइयों के साथ मिलकर दोनों की हत्या की है। पुलिस ने मृतका के पति सहित चार लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। 


यह भी पढ़ें- दोस्त के फोन से सिम चोरी कर छात्र ने सराफ से मांगी 350 करोड़ की रंगदारी, बोला- अरबपति बनना था
विज्ञापन


भोगांव थाना क्षेत्र के गांव नगला विचित्र में रविवार की सुबह गांव निवासी संजीव लोधी (21) पुत्र छविनाथ और रीतू (25) पत्नी गौरव लोधी के शव गांव में अलग-अलग पड़े मिले। सूचना मिलते ही एसपी अजय कुमार पांडेय और एएसपी ओमप्रकाश सिंह बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। 

पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे

दोहरे हत्याकांड के बाद गांव में पुलिस - फोटो : अमर उजाला
संजीव का शव गांव निवासी डिप्टी सिंह के मकान के पीछे तथा रीतू का शव कुछ दूरी पर हाकिम सिंह के मकान के पास पड़ा था। दोनों के गले व शरीर पर चोटों के निशान नजर आ रहे थे। जिन्हें देखकर लग रहा था कि पीटने के बाद दोनों की हत्या की गई है। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही जानकारी जुटाई। 

एसपी के अनुसार मृतका का पति गौरव शनिवार की देर रात चचेरे भाई अमित, सुमित और ताऊ राधेश्याम के साथ कहीं से लौटकर घर आया था। घर पर गौरव लोधी और पत्नी रीतू को आपत्तिजनक स्थिति में देख वो आपा खो बैठा। इसी के चलते ही हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। 

यह भी पढ़ें- कारोबारी की हत्या के लिए पांच लाख की सुपारी लेने वाले दो गिरफ्तार, गोरखपुर जेल से जुड़े तार

नगला विचित्र में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद लोग सहमे हुए हैं। कोई कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। उधर, मृतक संजीव के पिता छविनाथ की ओर से गौरव, अमित, सुमित और राधेश्याम के विरुद्ध पुत्र व रीतू की हत्या किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन

मृतक के पिता ने लगाया यह आरोप

उन्होंने बताया कि शनिवार की देर रात नामजद लोग घर आए और कहा कि तुम्हारा बेटा गौरव हमारी बहू से मेलजोल रखता है। इसके चलते हमारी बदनामी हो रही है। उससे बात करने की कहकर साथ ले गए थे। रविवार की सुबह दोनों की हत्या करने के बाद आरोपी भाग गए। 

एसपी अजय कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी पति सहित चार के विरुद्ध हत्या व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। अन्य की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें