फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर से लेकर देहात तक पूर्व मुख्यमंत्री को दी गई श्रद्घांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। श्रीराम मंदिर के अगुवा और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर लोग उन्हें श्रद्घांजलि अर्पित कर रहे हैं। सोमवार को अखिल भारतीय लोधी महासभा (युवा) व अन्य लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्घांजलि दी।
विज्ञापन

नवीन मंडी परिसर में अखिल भारतीय लोधी महासभा (युवा) की ओर से श्रद्घांजलि सभा का आयोजन किया गया। शहीद गुलाब सिंह लोधी के बलिदान दिवस और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्घांजलि दी गई। युवा जिला अध्यक्ष नीटू राजपूत ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री का निधन समाज, प्रदेश और देश के लिए एक अपूर्णनीय क्षति है। महाराज सिंह राजपूत, डॉ रघुनंदन सिंह, टीटू चौहान, उपदेश यादव, आदेश राजपूत, अवनीश राजपूत, खजान सिंह राजपूत, राहुल लोधी राजपूत, माधव राजपूत, उत्तम सिंह राजपूत, पिंटू, गीतम सिंह राजपूत, वीरपाल राजपूत, मनोज राजपूत आदि मौजूद रहे।
वहीं कस्बा आलीपुर खेड़ा क्षेत्र स्थिति बनवारी लाल स्मारक इंटर कॉलेज शिवपालपुर में पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर शोक सभा कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर अजंट सिंह प्रधानाचार्य, प्रबंधक नीलम राजपूत, रमेश चंद्र मुनीम, तिलक सिंह राजपूत, श्याम बाबू राजपूत, श्याम सिंह फौजी, अभिलाख सिंह राजपूत, पवन लोधी, सतेंद्र लोधी, सौरभ लोधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
नगला छबू में युवाओं ने निकाला कैंडिल मार्च
बेवर। विकास खंड क्षेत्र के गांव नगला छबू में युवाओं ने पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्घांजलि दी। इस दौरान गोविंद राजपूत, अवनीश राजपूत, प्रभुदयाल राजपूत, धर्मेंद्र राजपूत, रमेश राजपूत, सतीश राजपूत, भोजराज राजपूत, कमलेश राजपूत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें