शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें।
- फोटो : संवाद
मैनपुरी। तीर्थनगरी मथुरा में 4 जुलाई से शुरू होने वाले मुड़िया मेला में मैनपुरी डिपो की 19 बसों को भेजा जाएगा। बसों की कमी के कारण 4 से 11 जुलाई के बीच यात्रियों को सफर में परेशानी हो सकती है।
मैनपुरी डिपो के बेड़े में 82 बसें है। बसों का संचालन नियमित रूप से विभिन्न मार्गों पर किया जा रहा है। परिवहन निगम की ओर से मैनपुरी डिपो को 19 बसें मुड़िया मेला के लिए मथुरा भेजे जाने के आदेश प्राप्त हुए है। बसों के मथुरा जाने के बाद विभिन्न मार्गों पर बसों के संचालन में कटौती की जाएगी, इससे यात्रियों को यात्रा में परेशानी हो सकती है।
स्टेशन प्रभारी अनुज दुबे ने बताया कि मैनपुरी डिपो के बेड़े की 19 बसें 4 जुलाई को मथुरा के मुड़िया मेला में लगाई जाएंगी। 11 जुलाई को मेला समाप्त होने के बाद बसें वापस लौटेंगी। डिपो की रिजर्व बसों के साथ विभिन्न मार्गों पर बसों के संचालन में कटौती की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान यात्रियों की सुविधा का भी ख्याल रखा जाएगा।