फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पुलिस मुठभेड़ में दो गैंगस्टर के पैर में लगी गोली

विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल बदमाश को ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : police cell
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र में शनिवार की रात चेकिंग के दौरान पुलिस की दो गैंगस्टर से मुठभेड़ हो गई। दोनों के पैर में गोली लगी है। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि थाना एलाऊ क्षेत्र में शनिवार की रात को थानाध्यक्ष चेकिंग कर रहे थे। तभी जागीर चौराहा से रतनपुर बरा जाने वाले मार्ग पर एक बाइक से दो गैंगस्टर आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वह पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी की और करीब आधा घंटे तक पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ चली। दोनों गैंगस्टर पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने के बाद जिला अस्पताल भिजवाया। एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पकडे़ गए भानू गिहार निवासी नई मंडी के सामने सदर कोतवाली पर लूट, जानलेवा हमला सहित करीब 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं। मुन्ने उर्फ मुन्ना सिंह निवासी झंडेहार बेवर पर भी गैंगस्टर की कार्रवाई हो चुकी है। दोनों के कब्जे से एक बाइक, दो तमंचा कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


किसी वारदात को अंजाम देने जा रहे थे
एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि दोनों अपराधियों पर करीब 26 से अधिक मामले जनपद इटावा व मैनपुरी में दर्ज हैं। शनिवार की रात को यह लोग किसी वारदात को अंजाम देने जा रहे थे। रोकने पर पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें