फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: टीनशेड में उतरा करंट, बकरों को बचाने के दौरान युवक झुलसा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव बखतपुर में बृहस्पतिवार की सुबह किसान राजकुमार के घर में लगे टीनशेड में करंट प्रवाहित हो गया। बकरों का करंट से बचाने के लिए 19 वर्षीय युवक ने खोलने का प्रयास किया, इस दौरान करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद घर में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

एलाऊ क्षेत्र के गांव बखतपुर निवासी 19 वर्षीय ललित कुमार 11वीं कक्षा का छात्र था। बुधवार रात वह खाना खाने के बाद आंगन में टीनशेड के नीचे चारपाई पर सो गया था। बृहस्पतिवार सुबह करीब चार बजे बिजली आते ही, टीनशेड में करंट प्रवाहित हो गया। टीनशेड को साधे लोहे के खंभे से बंधे दो बकरे करंट की चपेट में आकर तड़पने लगे। उनकी आवाज सुनकर ललित जाग गया और तुरंत ही बकरों को खोलने के लिए चारपाई से नीचे उतर आया। इस दौरान करंट की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गया। इस बीच परिजन वहां पहुंचे और टीनशेड से छू रहे बिजली के तार को हटाया। मगर, तब तक ललित दम तोड़ चुका था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
-
चार भाइयों में सबसे छोटा था ललित
करंट लगने से हुए हादसे में 19 साल के ललित की असमय मौत के बाद घर में मातम छाया है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। ललित चार भाइयों में सबसे छोटा था, परिजन ने बताया कि वह पढ़ने में बेहद होशियार था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें