करहल। कस्बा के मोहल्ला बाग वृंदावन में बना नगर पंचायत का सामुदायिक शौचालय बदहाली और अतिक्रमण का शिकार हो चुका है। शौचालय के बरामदे में लोग भैंस बांध रहे हैं। छत पर चारा काटने की मशीन लगा दी है। इतना ही नहीं छत पर लकड़ियां भी जमा कर दी हैं।
विज्ञापन
लोग खुले में शौच न करें और वातावरण में गंदगी न हो। इसके लिए जनता की खून पसीने की कमाई के टैक्स से मोहल्ला बाग वृंदावन में नाले के पास लोगों की सुविधा के लिए सामुदायिक शौचालय का निर्माण करवाया गया था। नगर पंचायत ने उसका निर्माण तो करवा दिया लेकिन उसकी देखभाल नहीं की। नतीजा सह हुआ कि लाखों की लागत से बना शौचालय अब किसी के उपयोग में नहीं है। लोगों का कहना है कि अगर नगर पंचायत ध्यान दे और कब्जा हटवाएं तो इसका लाभ मिल सकता है। ईओ लेखराज भारती का कहना है कि नगर पंचायत के कर्मचारियों को शौचालय की स्थित की जानकारी करने के निर्देश दिए गए हैं। जानकारी करने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।