फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बच्चों की देखभाल में न करें लापरवाही हो सकते हैं संक्रमण का शिकार

विज्ञापन
फोटो 16 जिला अस्पताल में एक बच्चे को देखते डॉ. हृदयराम। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। आपके घर में छोटे बच्चे हैं तो आपको उनके प्रति सचेत रहने की जरूरत है। जन्म के कुछ ही दिनों के भीतर बड़ी संख्या में नवजात संक्रमण का शिकार हो जाते हैं। विशेषज्ञों ने पांच साल तक के बच्चों की विशेष निगरानी की सलाह दी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं नवजात शिशु का देखभाल बहुत जरूरी हो जाती है, क्योंकि उनकी त्वचा काफी संवेदनशील होती है। बच्चों में संक्रमण होने का जोखिम भी अधिक होता है जो कुछ मामलों में काफी गंभीर रोगों का कारण भी हो सकते हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. हृदयराम बताते हैं कि आमतौर पर नवजात में संक्रमण के अधिकतर मामले उनके घर-परिवार के लोगों के कारण ही देखे जाते हैं। वह बताते हैं कि तीन दिन पहले बच्चे की नार्मल डिलीवरी हुई थी, वह ठीक-ठाक घर गया पर कुछ ही दिनों के भीतर उसे भर्ती कराना पड़ा। कारण नवजात को देखने के लिए घर पर कई लोग आ रहे थे जो बच्चे को छूते, उसे उठा लेते या कुछ चीजें खिला देते थे। सौ शैया अस्पताल के रिकार्ड पर यदि नजर डाली जाए तो हर महीने से 15 से 20 बच्चे प्रसव के बाद घर पहुंचते हैं और उन्हें संक्रमण की दिक्कत होने पर वापस अस्पताल लाया जाता है।
विज्ञापन

-
डॉक्टरों की सलाह
डॉ. डीके शाक्य का कहना है कि अगर आपके घर में भी छोटे बच्चे हैं तो कुछ बातों का खास ध्यान रखें। माता-पिता और परिवार के सभी लोग स्वच्छता का ख्याल रखें। शिशु को छूने से पहले और बाद में हमेशा अपने हाथ धोएं। संक्रमण के जोखिमों को कम करने के लिए घर और शिशु के आसपास का वातावरण स्वच्छ रखें। शिशु के नाखून छोटे रखें। बिना हाथ धोए शिशु को न छूएं और ध्यान रखें कि शिशु के कपड़े ज्यादा गंदे न होने दें। सबसे खास बात जन्म के पहले 6 महीने तक केवल मां का दूध ही दें। उसे बाहर का कुछ भी न खिलाएं, पानी भी नहीं।
-



इन घटनाओं से लें सबक
- 24 जून 2022 को जनपद के थाना बेवर के क्षेत्र के गांव जनौरा निवासी विश्राम सविता का डेढ़ वर्षीय पुत्र प्रशांत शाम करीब साढ़े छह बजे घर में चारपाई पर बैठा हुआ खिलौनों से खेल रहा था। इसी बीच वह किसी तरह पास में ही रखी पानी से भरी बाल्टी में सिर के बल गिर गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


- 18 सितंबर 2025 को थाना बेवर क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी रमन कुमार का एक साल का पुत्र वरुण खेलते समय घर में रखी पानी की बाल्टी में गिर गया। मां को काफी दे में जानकारी हुई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

-
किस महीने कितने बच्चे वापस पहुंचे अस्पताल
जनवरी- 20
फरवरी- 19
मार्च- 20
अप्रैल- 17
मई- 19
जून- 15
जुलाई -18
अगस्त-21
सितंबर में अब तक- 11
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें