संवाद न्यूज एजेंसी
बेवर। कस्बा की रहने वाली एक 11 वर्षीय बालिका के साथ 55 वर्षीय रिश्ते के बाबा ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। बालिका का वीडियो भी बना लिया। वीडियो वायरल होने पर यह राज खुला। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक विधवा महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी चार बेटियां और एक बेटा है। 8 जून को सबसे छोटी बेटी, जिसकी उम्र 11 वर्ष है।
उसे आरोपी, जो कि रिश्ते में ससुर लगता है, वह टॉफी दिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गया। मक्के के खेत में ले जाकर आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बनाया। 8 जून को हुई उक्त घटना का वीडियो आरोपी ने वायरल कर दिया। मामला संज्ञान में आने के बाद बुधवार को पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
सीओ भोगांव ने बताया कि बालिका की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। आरोपी की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही हैं।