फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। थाना क्षेत्र के बेवर-कुसमरा मार्ग पर ट्रक की टक्कर से बुधवार देर शाम बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जनपद फर्रुखाबाद के थाना मोहम्मदाबाद के गांव चितईपुर निवासी इंद्रेश (23) बाइक से किशनी में एक रिश्तेदारी में गया हुआ था। बुधवार की शाम वह किशनी से फर्रुखाबाद वापस लौट रहा था। रास्ते में ग्राम कूड़ी के सामने तेज रफ्तार से आए ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर मारकर ट्रक चालक गाड़ी भगा ले गया। गंभीर रूप से घायल इंद्रेश की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जेब से मिले कागजों के आधार पर जानकारी परिजन को दी गई है। सूचना पर पहुंचे परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें