जेल का निरीक्षण करते प्राधिकरण सचिव।
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिला जज तेजप्रताप तिवारी के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सत्येंद्र कुमार चौधरी ने सोमवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। बंदियों की समस्याएं सुनीं। जेलर से कहा नए बंदियों को जेल में प्रवेश देने से पहले उनकी चिकित्सकीय जांच जरूर कराई जाए। नए बंदियों को 14 दिन तक जेल की अस्थायी बैरक में ही रखा जाए।
सोमवार को प्राधिकरण सचिव ने जेल की बैरक नंबर एक, दो, आठ-ए, आठ-बी का औचक निरीक्षण किया। जेल अस्पताल और पाकरशाला की व्यवस्थाएं देखीं। बैरकों में पहुंचकर बंदियों की समस्याएं सुनीं। जेलर से कहा कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचाव के लिए जेल में सभी व्यवस्थाएं पूरी रखें। बंदियों की समस्याओं का जेल मैनुअल के अनुसार निस्तारण करें। इस दौरान जेलर पवन कुमार त्रिवेदी, प्राधिकरण कार्यालय सहायक देवेंद्र सिंह, पीएलवी जितेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
जिला कारागार पर एक नजर-
कुल बंदी 1255
विचाराधीन पुरुष बंदी 890
सिद्धदोष पुरुष बंदी 253
विचाराधीन महिला बंदी 43
सिद्धदोष महिला बंदी 15
जेल अस्पताल में भर्ती बंदी 25
अल्प वयस्क बंदी 29
महिला बंदियों के आश्रित बच्चे 10