फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण के लिए अलग से मिलेगा मानदेय

विज्ञापन
कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करतीं आंबनगाड़ी कार्यकर्ता - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने सोमवार को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया है। ज्ञापन में एसोसिएशन की दो सूत्री मांगें पूरी कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन की प्रदेश उपाध्यक्ष/जिलाध्यक्ष सरिता शाक्य के नेतृत्व में एसोसिएशन के सदस्य सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। राज्यपाल को संबोधित डीएम को दिए गए ज्ञापन में कहा है कि सभी स्कीम वर्कर्स आंगनबाड़ी/आशा को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। न्यूनतम 21 हजार रुपये का मासिक वेतन दिया जाए। कोरोना टीकाकरण अभियान के लिए अलग से 10 हजार रुपये मासिक जोखिम भत्ता दिया जाए। ज्ञापन देने से पूर्व हुई बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सहित आशा की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रही हैं। पूर्व में दिए गए ज्ञापनों पर कार्रवाई तो दूर संज्ञान तक नहीं लिया जा रहा है।
इस मौके पर मंजू चौहान, रिचा दुबे, शुक्ला देवी, रिहाना बेगम, सुषमा कश्यप, शालिनी चौहान, अलका यादव, पूनम, मंजेश यादव, संगीता यादव, ऊषा प्रजापति, शाहीन बेगम, शशी दीक्षित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें