विकास कार्यों के आधार पर कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग ने प्रदेश के जिलों की रैंकिंग की जारी कर दी है। इसमें मैनपुरी को प्रदेश में आठवां स्थान मिला है। आगरा मंडल में मैनपुरी पहले स्थान पर है। ये रैंकिंग अक्तूबर में कराए विकास कार्यों के आधार पर जारी की गई है। पिछली रैंकिंग की अपेक्षा इस बाद एक पायदान का सुधार हुआ है।
प्रत्येक माह कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग द्वारा 20 तारीख तक विभागों को उनकी योजनाओं की प्रगति की फीडिंग करनी होती है। इसके बाद कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग द्वारा इसी आधार पर प्रदेश भर के जिलों की रैंकिंग जारी की जाती है। अक्तूबर के आधार पर की गई फीडिंग के आधार पर रैंकिंग जारी हो गई है। इसमें मैनपुरी को प्रदेश के 75 जिलों में आठवां स्थान प्राप्त हुआ है।
रैंकिंग में हुआ सुधार
पिछली रैंकिंग में मैनपुरी का नौवीं स्थान था। ऐसे में इस माह रैंकिंग में एक पायदान का सुधार हुआ है। इस बार जारी रैंकिंग में 57 बिंदुओं में जिले को एक श्रेणी और एक-एक बिंदू को सी और डी श्रेणी प्राप्त हुई है। रैंकिंग आने के बाद मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार ने अधिकारियों को बधाई देते हुए और बेहतर करने के लिए कहा है।