फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: सोसायटी के कनेक्शन पर फ्लैट मालिक को जारी कर दी आरसी, दो लाख रुपये देकर हिरासत से छूटे

Sun, 13 Nov 2022 03:04 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

जलकल विभाग ने बकाया पानी के बिल पर यहां रहने वाले अजय गुप्ता के नाम पर 4.99 लाख रुपये की आरसी (रिकवरी सर्टिफिकेट) जारी कर दी। तहसील की टीम ने अजय गुप्ता को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
जलकल विभाग आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में जलकल विभाग की लापरवाही का मामला सामने आया है। पानी का कनेक्शन सोसायटी के नाम होने पर भी एक फ्लैट धारक अजय गुप्ता को 4.99 लाख बिल बकाये की आरसी जारी कर दी गई। तहसील के राजस्व कर्मी उन्हें हिरासत में ले लिए। सच्चाई न सुनी जाने पर वह दो लाख रुपये जमा कर किसी तरह छूटे। अब बकाया जमा करने का दबाव बनने से वह परेशान हैं। 

विज्ञापन


मामला बालूगंज के पार्क पैराडाइज अपार्टमेंट का है। 25 फ्लैट वाली पैराडाइज सोसायटी ने साल 2004 में पानी का कनेक्शन सोसायटी के नाम पर लिया था। निजी कनेक्शन किसी फ्लैट स्वामी के पास नहीं है, लेकिन जलकल विभाग ने बकाया पानी के बिल पर यहां रहने वाले अजय गुप्ता के नाम पर 4.99 लाख रुपये की आरसी (रिकवरी सर्टिफिकेट) जारी कर दी। तहसील की टीम ने अजय गुप्ता को हिरासत में ले लिया। वह गिड़गिड़ाते रहे लेकिन तहसील की टीम ने दो लाख रुपये जमा करने के बाद छोड़ा। उन्होंने बाकी पैसे जमा करने के लिए मोहलत मांगी। 

गलत ढंग से जारी हुई आरसी 

छूटने के बाद अजय गुप्ता ने महाप्रबंधक जलकल विभाग को लिखकर दिया है कि रिकॉर्ड में पार्क पैराडाइज सोसायटी उनके नाम पर नहीं है और न ही वह सोसायटी में अध्यक्ष या महामंत्री पद पर हैं। ऐसे में आरसी गलत ढंग से उनके नाम पर जारी की गई। यही नहीं जिस संपत्ति का बकाया बताया गया है, उस संपत्ति पर 85 हजार रुपये का बिल ऑनलाइन जलकल आगरा की वेबसाइट पर दिखाया जा रहा है। इस धांधली की शिकायत भी अपर नगर आयुक्त, जलकल महाप्रबंधक से की गई है।

विज्ञापन

विभाग रिकॉर्ड नहीं दिखा रहा

पीड़ित अजय गुप्ता ने बताया कि जब मेरे नाम से कोई कनेक्शन ही नहीं है तो मेरे नाम से आरसी कैसे जारी की गई। जलकल विभाग मुझे कोई रिकॉर्ड नहीं दिखा रहा, जिसमें मेरा नाम कनेक्शन लेने में दिखाया गया हो। पांच लाख रुपये मैं कैसे जमा करूंगा। 

जांच कराई जाएगी

जलकल के महाप्रबंधक आरएस यादव ने कहा कि कनेक्शन सोसायटी ने लिया तो एक व्यक्ति के नाम कैसे बिल बना और आरसी जारी हुई। इसकी जांच कराई जाएगी। बकाया जो बिल है, वह सोसायटी जमा कर दे और कनेक्शन कटवा ले। जिससे भविष्य में कोई परेशानी न हो। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें