फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पीड़िता के न्यायालय में दोबारा कराए जाएंगे जाएंगे बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बहन के धोखे का शिकार हुई किशोरी गर्भवती होने के बाद अब न्याय के लिए कानून के दरवाजे खटखटा रही है। राज्य बाल आयोग की सदस्य की ओर से पीड़िता के न्यायालय में दोबारा बयान दर्ज कराने की बात कही है। उधर मामले में पीड़िता के गर्भपात को लेकर अभी कोई आदेश निर्देश प्राप्त नहीं हुए है। उधर थाना पुलिस मामले में तीसरी बहन की तलाश और तेजी के साथ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना कुर्रा क्षेत्र से एक बालिग सहित तीन बहनों के गायब होने का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। पुलिस द्वारा पकड़ी गई एक युवती व उसके प्रेमी को किशोरी को अगवा कर ले जाने के आरोप जेल भेजा चुका है। वहीं एक किशोरी अभी पिता की सुपुदर्गी में है, बहन के धोखे का शिकार हुई किशोरी गर्भवती है, जो कि पीड़िता के आगामी भविष्य को लेकर भी ठीक नहीं कहा जा सकता। पीड़िता के पिता राज्य बाल आयोग से बेटी के गर्भपात कराने को लेकर फरियाद लगा चुका है। आयोग के सदस्य ने इस मांग के संबंध में डीजीपी को पत्र भेजा है। हांलाकि अभी तक गर्भपात कराए जाने को लेकर कोई भी निर्देश आदि प्राप्त नहीं हो सके हैं। परिजन का कहना है कि समय बीतता जा रहा है। कहीं निर्णय लेने में ंदेरी हुई तो बेटी की जान भी खतरे में आ सकती है। राज्य बाल आयोग की सदस्य द्वारा पीड़िता के न्यायालय में दोबारा बयान कराने को लेकर भी मांग की गई। वहां से निर्देश मिलने के बाद पीड़िता के बयान कराए जाने हैं।
उधर मामले को एक बार फिर से तूल पकड़ता देख प्रभारी निरीक्षक जय श्याम शुक्ला की ओर से तेजी के साथ तीसरी लापता बहन की तलाश शुरू कर दी गई है। टीमें सुराग तलाशने के काम में जुटीं हैं। प्रभारी निरीक्षक की माने तो गर्भवती होने की जानकारी होने के बाद धारा तरमीम कर दी गई थी।
विज्ञापन


मानव तस्करी से नहीं है कोई वास्ता
पीड़िता की खरीद फरोख्त किए जाने और मानव तस्करी के आरोप लगाते हुए पिता की ओर से शासन प्रशासन में शिकायत की जा रही है। लेकिन स्थानीय पुलिस का कहना है कि दोनों नाबालिग बहनों को ले जाने वाली युवती ने पूछताछ में साफ तौर पर कबूल किया था। कि वहीं अपनी दोनों बहनों को लेकर गई थी। वहीं किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें