फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मिलने नहीं आई छात्रा तो सिरफिरे ने भाई को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। कस्बा के एक स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा अपने सिरफिरे सहपाठी की हरकतों से दहशत में हैं। वह छात्रा से अकेले मिलने आने का दबाव बनाता है। जब मना किया तो चचेरे भाई की पिटाई कर दी। उसे छत से नीचे फेंकने की धमकी दी। किसी तरह से वह बच कर निकला। छात्रा के पिता ने आरोपी के खिलाफ करहल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक छात्रा एक डिग्री कॉलेज की छात्रा है। साथ में पढ़ने वाला गांव अतीकुल्लापुर निवासी अर्जित आए दिन छात्रा को परेशान करता है। वह धमकी देता है कि तेरे भाई को स्कूल पढ़ने नहीं जाने देगा अगर तू हमसे मिलने के लिए नहीं आएगी। छात्रा सिरफिरे की इस हरकत से भयभीत है। जब मिलने के लिए मना किया तो आरोपी ने शनिवार को आरोपी ने छात्रा के चचेरे भाई को पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। उसे छत से फेंक देने की धमकी देने लगा। चचेरा भाई किसी तरह से हाथ जोड़कर निकल पाया। रविवार को पीड़िता के पिता की ओर से थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें