मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव इमलिया में मां के साथ घर जा रही एक युवती के सिर में नामजद ने ईंट मार दी। घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में श्यामवीर सिंह की ओर से थाने में तहरीर दी गई। पुलिस को बताया कि बेटी रिया शाक्य शाम के समय मां के साथ दावत खाकर घर वापस आ रही थी। तभी गांव निवासी शिवम और बबलू ने उसे ईंट मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। संवाद
भिड़ाहार में युवक को लाठी-डंडे से पीटा
करहल। गांव भिड़ाहार में नामजद लोगों ने एक युवक को पूर्व में हुए विवाद के चलते पीटकर घायल कर दिया। मामले में कमलेश कुमार की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस को बताया कि 22 अप्रैल की दोपहर पुत्र ओमकार को गांव के रामजीत, सुमित, महावीर और योगेंद्र ने पकड़ लिया। गालीगलौज करते हुए उसे लाठी-डंडा से पीटना शुरू कर दिया। ग्रामीणों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। शनिवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद