फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri Bypolls:  अंतिम दिन नौ प्रत्याशियों ने किए नामांकन, डिंपल के लिए दो और सेट किए गए दाखिल

Thu, 17 Nov 2022 10:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

बृहस्पतिवार को नामांकन के अंतिम दिन बड़ी संख्या में दलीय व निर्दलीय प्रत्याशी नामांकन के लिए पहुंचे। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की ओर से अधिकृत प्रत्याशी रमाकांत कश्यप ने दो सेटों में नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
सुभासपा प्रत्याशी ने किया नामांकन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में बृहस्पतिवार को लोकसभा उप चुनाव के लिए नामांकन का अंतिम दिन था। इसके चलते सुभासपा प्रत्याशी समेत कुल नौ प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। वहीं, सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के लिए उनके प्रस्तावकों ने नामांकन पत्र के दो और सेट दाखिल किए। देर शाम तक निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन की प्रक्रिया चलती रही। 
विज्ञापन


दस से लेकर 17 नवंबर तक कुल आठ दिन लोकसभा उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया चली। बुधवार तक सपा प्रत्याशी डिंपल यादव, भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य और भारतीय कृषक दल प्रत्याशी प्रमोद यादव ने ही नामांकन पत्र दाखिल किया था। वहीं बृहस्पतिवार को नामांकन के अंतिम दिन बड़ी संख्या में दलीय व निर्दलीय प्रत्याशी नामांकन के लिए पहुंचे। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की ओर से अधिकृत प्रत्याशी रमाकांत कश्यप ने दो सेटों में नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अलावा अन्य आठ प्रत्याशियों ने भी उप चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इसमें उर्मिला देवी, भूपेंद्र धनगर, विद्यावती गौतम,  सुनील मिश्रा, सुषमा देवी, मणिरतन, महेशचंद्र और वीरेंद्र वर्मा शामिल रहे। अंतिम दिन में कुल 12 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए हैं। 

वहीं बृहस्पतिवार को ही सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के लिए उनके प्रस्तावकों ने नामांकन पत्र के दो और सेट दाखिल किए। प्रस्तावक रामनरायण बाथम और एडवोकेट एएच हाशमी ने कलक्ट्रेट पहुंचकर ये नामांकन पत्र दाखिल किए। पूर्व में 14 नवंबर को डिंपल यादव ने दो सेटों में नामांकन पत्र दाखिल किया था। 

शुक्रवार को होगी नामांकन पत्रों की जांच

10 नवंबर से 17 नवंबर तक दाखिले किए गए सभी नामांकन पत्रों की शुक्रवार को जांच की जाएगी। जांच में जो नामांकन पत्र वैध नहीं पाए जाएंगे उन्हें निरस्त कर दिया जाएगा। इसकी सूची जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय पर कार्य पूर्ण होने के उपरांत चस्पा कर दी जाएगी। नामांकन सही पाए जाने पर भी आगे नाम वापसी के लिए मौका मिलेगा। 

इन्होंने दाखिल किए नामांकन पत्र 

-डिंपल यादव, सपा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-रघुराज सिंह शाक्य, भाजपा। 
-प्रमोद यादव, भारतीय कृषक दल। 
-रमाकांत कश्यप, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी। 
-उर्मिला भारती, वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल। 
-सुनील मिश्रा, सर्व समाज जनता पार्टी। 
-भूपेंद्र धनगर, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी। 
-विद्यावती गौतम, निर्दलीय। 
-सुषमा देवी, निर्दलीय। 
-मणिरतन, निर्दलीय। 
-महेश चंद्र, निर्दलीय।  
-वीरेंद्र वर्मा, निर्दलीय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें