फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में चोरी करने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सैंया। ग्राम तेहरा स्थित इलेक्टॉनिक शोरूम में 17 मई को हुई चोरी करने के मुख्य आरोपी शीलेंद्र को पुलिस ने मंगलवार की रात बीरई चौराहे से गिरफ्तार कर लिया है। वह कार से चोरी का सामान बेचने जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चार मोबाइल फोन, एक एलईडी और एक टेबलेट बरामद किया है। इस मामले में तीन आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन

प्रभारी थानाध्यक्ष रामचंद्र अरुण ने बताया कि मंगलवार की रात आरोपी शीलेंद्र के आने की सूचना मिली थी। इस पर एसआई मोहित शर्मा, सौरभ, रामप्रकाश, बीके यादव ने बीरई चैराहे पर चेकिंग शुरू की। रात्रि करीब 11 बजे पुलिस ने सैंया की ओर से आई कार को रोका, तो उसमें शीलेंद्र मिल गया।
पुलिस को कार की तलाशी लेने पर चार मोबाइल फोन, एक एलईडी टीवी व एक टेबलेट मिला। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह तेहरा स्थित इलेक्टॉनिक दुकान से चोरी किए गए सामान को बिक्री के लिए आगरा ले जा रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एसओ ने बताया कि इस मामले में तीन आरोपी सूरज, रवींद्र निवासी ग्राम पनौता व विष्णु निवासी टूंडला को पहले ही पकड़ा जा चुका है। मुख्य आरोपी शीलेंद्र निवासी ग्राम पनौता फरार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें