फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मैनपुरी में महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान पलट गई हाइड्रा, देखें हादसे का लाइव वीडियो

Thu, 09 May 2024 04:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर करहल चौराहा स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण हो रहा था। इसी दौरान  हाइड्रा पलट गई और उसके केबिन में सवार लोग जमीन पर गिर गए। इस दौरान अफरा तफरी मच गई। हालांकि हादसे में कोई गंभीर घायल नहीं हुआ। 
 
विज्ञापन
महाराणा प्रताप की जयंती पर हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में महाराणा प्रताप की जयंती पर बृहस्पतिवार को क्षत्रिय समाज के लोग उत्साहित थे। करहल चौराहे पर लगी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान हाइड्रा पर चढ़ कर कुछ युवकों ने माला पहनाई। वजन अधिक होने के कारण हाइड्रा कुछ नीचे आकर पलट गई। जिसके चलते आयोजन स्थल पर भगदड़ मच गई। 
विज्ञापन




 
Trending Videos

क्षत्रिय समाज के लोगों की ओर से बृहस्पतिवार को महाराणा प्रताप की जयंती पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। महाराणा प्रताप को याद करते हुए क्षत्रिय नेताओं ने उनके जीवन से प्रेरणा लेने और बताए गए मार्ग पर चलने की बात कही गई। आयोजन के दौरन करहल चौराहे पर लगी महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया।

इस बीच कुछ अति उत्साह में युवा नगर पालिका की हाइड्रा पर सवार होकर माल्यार्पण करने के लिए ऊपर चले गए। माल्यार्पण तो कर दिया, लेकिन वजन अधिक होने की वजह से हाइड्रा संतुलन खो बैठा और कुछ नीचे आते ही हाइड्रा को साधने वाली मशीन पलट गई। उसमें बैठे चारों युवक सड़क पर जा गिरे।

 
विज्ञापन

हादसे के चलते आयोजन स्थल पर मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। गनीमत रही कि हाइड्रा का संतुलन काफी नीचे आने के बाद बिगड़ा नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। गिरने से युवकों को मामूली चोट लगी। नगर पालिका कर्मियों ने मशीन को सही किया और वहां से ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें