बाजार से कई गुना अधिक दाम पर खरीदी गईं नियॉन तितलियों की रोशनी उड़ गई। 8 महीने पहले 32.20 लाख रुपये में खरीदी गई नियॉन तितलियां और त्रिशूल की आकृति की लाइटें बंद पड़ी हैं। स्ट्रीट लाइट के खंभों पर आगरा नगर निगम ने फरवरी में 100 नियॉन तितलियां और 130 नियॉन त्रिशूल लगवाए थे जो अब खराब पड़े हैं। नगर निगम अधिवेशन में इन लाइटों की खरीद में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे, जिनकी जांच के आदेश मेयर ने दिए थे, लेकिन यह जांच भी 8 महीने में नहीं हो पाई।