फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी: चार करोड़ का आलीशान मकान, महज 50 लाख में कराया बैनामा; कारोबारी पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 30 Oct 2023 09:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

कारोबारी पिता-पुत्र ने चार करोड़ रुपये के आलीशान मकान का बैनामा धोखे से महज 50 लाख रुपये में अपने नाम करा लिया। अदालत के आदेश पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 
 
विज्ञापन
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के लोहामंडी के कारोबारी पिता-पुत्र ने बेलनगंज में 4 करोड़ रुपये की कीमत के तीन मंजिला मकान का फर्जी तरीके से बैनामा कराने का आरोप लगाया है। अदालत के आदेश पर उन्होंने 16 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में थाना न्यू आगरा व थाना ताजगंज में केस दर्ज कराए हैं। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: शादी के 14 साल बाद भी सास समझती है नई दुल्हन, करती है ऐसी जिद; बहू का दुखड़ा सुन चकरा जाएंगे

ये है मामला 
लोहामंडी के अजीत कुमार जैन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उनके चाचा सोनाराम जैन के नाम बेलनगंज पथवारी में तीन मंजिला मकान है। वर्ष 2016 में सोनाराम की मृत्यु के बाद से वह (अजीत) मकान के मालिक हैं। इस मकान का वर्ष 2019 में कूटरचित बैनामा पथवारी की ज्ञानवती, मीरा अग्रवाल, विनोद ठारवानी आदि ने करवा लिया। बैनामा महज 50 लाख रुपये में किया गया, जबकि संपत्ति का बाजार मूल्य लगभग 4 करोड़ रुपये है। अब आरोपी धमका रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ये भी पढ़ें - धोखेबाज बिल्डर: एक फ्लैट का बैनामा नहीं, दूसरे का 50 लाख लेकर भी निर्माण अधूरा; दर्ज हुआ मुकदमा

आरोपी दे रहे धमकी 
वहीं अजीत के बेटे अरिहंत जैन ने भी इन्हीं आरोपियों के विरुद्ध अदालत के आदेश पर न्यू आगरा थाने में केस दर्ज कराया है। अरिहंत का कहना है कि वह वारिस होने के कारण पैरवी कर रहे हैं तो आरोपियों ने उन्हें धमकाया। पुलिस प्रकरण की विवेचना कर रही है। 

ये भी पढ़ें - Agra: सड़क पार करते समय ट्रक की टक्कर से युवती की मौत, मॉल में शिफ्ट खत्म होने के बाद घर लौट रही थी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें