फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलपीजी: देश में 3.16 करोड़ उपभोक्ताओं को सिलिंडर की सप्लाई बंद, सरकार के आदेश; जानें कैसे चालू होगा कनेक्शन

Sat, 19 Sep 2026 05:48 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

एलपीजी ग्राहकों को बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। सरकार ने बायोमेट्रिक आधार सत्यापन नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को सिलिंडर की आपूर्ति रोकने के आदेश दिए हैं। सरकार के इस आदेश से देशभर में करीब 3.16 करोड़ उपभोक्ता प्रभावित हो सकते हैं।
विज्ञापन
गैस सिलिंडर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू एलपीजी सिलिंडर का दुरुपयोग रोकने के लिए केंद्र सरकार ने बायोमेट्रिक आधार सत्यापन पर कड़ा रुख अपनाया है। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के नए निर्देशों के अनुसार जिन उपभोक्ताओं ने तय समय-सीमा तक अपनी बायोमेट्रिक पहचान प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उनके गैस सिलिंडर की रिफिल बुकिंग तत्काल प्रभाव से रोक दी गई है।
विज्ञापन


जिले में लगभग 84 हजार ऐसे उपभोक्ता हैं, जिन्होंने बार-बार अवसर देने के बावजूद अब तक अपनी पहचान का सत्यापन नहीं कराया है। मंत्रालय ने कंपनियों को पत्र भेजकर निर्देश दिए हैं कि 14 सितंबर की अंतिम तिथि के बाद भी देशभर में आगरा समेत करीब 3.16 करोड़ उपभोक्ताओं का सत्यापन लंबित है। बिना सत्यापन वाले उपभोक्ताओं की सब्सिडी तो 1 जुलाई से ही रोक दी गई थी, लेकिन वह अभी भी रियायती दरों पर सिलिंडर प्राप्त कर रहे थे। 

 

ऐसे में सार्वजनिक धन के सही उपयोग को ध्यान में रखते हुए अब सभी कनेक्शनों से सिलिंडर की आपूर्ति पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। मंत्रालय ने सभी तेल कंपनियों को 15 दिनों के भीतर इन नियमों को अपनी व्यवस्था में लागू कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश जारी किए हैं।

ऐसे दोबारा चालू हो सकेगा कनेक्शन
बायोमेट्रिक सत्यापन पूरा कराना : उपभोक्ता अपनी संबंधित गैस एजेंसी पर जाकर या कंपनी के डिजिटल पोर्टल/एप के माध्यम से बायोमेट्रिक सत्यापन करा सकते हैं। प्रक्रिया पूरी होते ही कनेक्शन चालू हो जाएगा और रियायती दर पर सिलिंडर मिलने लगेगा।
बाजार मूल्य पर सिलिंडर लेना : जो उपभोक्ता सत्यापन नहीं कराना चाहते, उन्हें कंपनी के डिजिटल मंच पर यह स्व-घोषणा करनी होगी कि वे बिना किसी सरकारी सहायता के बाजार मूल्य पर ही रिफिल लेंगे। इसके बाद उनका कनेक्शन चालू कर दिया जाएगा।
 
विज्ञापन

मंत्रालय से जारी कोई निर्देश अभी प्राप्त नहीं हुआ है। कंपनियां अपने स्तर से कोई कदम उठा रही हैं तो उसके बारे में पता करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। -आनंद कुमार सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी

मंत्रालय ने तेल कंपनियों को निर्देश जारी किए हैं, उनका पालन किया जाएगा। सभी लोगों से अपील है कि जल्द से जल्द ई-केवाईसी करा लें। -विपुल पुरोहित, अध्यक्ष ऑल इंडिया इंडेन गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन

ये भी पढ़ें-आगरा में होटल में लगी आग: पहली मंजिल पर किचन से उठी लपटें, मच गई अफरातफरी; पुलिस ने खाली कराया
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें