फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः फिरोजाबाद में मकान के अंदर सिलिंडर फटा, रेस्क्यू कर 8 लोगों की बचाई गई जान

Tue, 01 May 2018 08:54 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला जसराना (फिरोजाबाद)
विज्ञापन
ढहा मकान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के फिरोजाबाद में गैस सिलिंडर में आग लग गई। इसके बाद तेज आवाज के साथ सिलिंडर फट गया। इसके कारण पूरा मकान भरभराकर ढह गया। 
विज्ञापन


आग बुझाने पहुंचे लोग मलबे में दब गए। हादसा होते ही चीखपुकार मच गई। जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर आठ लोगों को घायलावस्था में निकाला गया।  

जसराना के मोहल्ला लोधपुरा निवासी लूला उर्फ राजेश पत्नी के मायके जाने पर सुबह मिनी गैस सिलिंडर पर दूध गर्म कर रहा था। तभी अचानक सिलिंडर में आग लग गई। 

आग की लपटों को देख मोहल्ले के कई युवक आग को बुझाने पहुंच गए वहीं महिलाएं एवं बच्चों की भीड़ लग गई। आग के दौरान सिलिंडर से निकली लपटों ने कई को झुलसा दिया उसके बाद अचानक सिलिंडर फट गया। 
विज्ञापन

रेस्क्यूू करती टीम - फोटो : अमर उजाला
सिलेंडर फटने से पक्का मकान भरभराकर ढह गया। मकान ढहने से मलबे में कई लोग दब गए। तेज आवाज के साथ सिलिंडर फटने और मकान गिरने पर काफी लोगों की भीड़ लग गई। 

लोगों ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालकर भेजा। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे जसराना विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी ने कहा कि पीड़ित को मकान बनाने के लिए सरकारी सहायता दिलाने का कार्य किया जाएगा। 

वहीं राहत कार्य करने में जिसका मकान टूटा है उसको भी मकान बनाने में सहायता दी जाएगी। मलबे के नीचे दबकर सुघर देवी पत्नी पप्पू (40), मिजाजी लाल, रानी देवी  सूर्यांश, कोशी, लवकुश, ज्योति, शीला घायल हुए हैं। 
विज्ञापन

जेसीबी से मलबे में दबे लोगों को निकाला  

सिलिंडर फटने के बाद गिरे मकान में लोगों को राहत कार्य करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गली काफी संकरी होने के कारण लोग नहीं आ रहे थे। 

घायलों को छत के रास्ते निकाला गया। वहीं मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका पर जेसीबी बुलानी पड़ी। जेसीबी में आगे बने मकान को गिराकर अंदर तक जाने का रास्ता बनाया।     

सीओ प्रेम प्रकाश का कहना है कि सिलिंडर फटने से गिरे मकान में आठ लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए भेजा गया। आग लगने के कारणों की भी जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें