आगरा पुलिस आयुक्त कार्यालय में प्यार में धोखा मिलने के बाद पहुंची पीड़िता की आपबीती सुनकर अधिकारी हैरान रह गए। पीड़िता ने बताया कि जिस पर खुद से ज्यादा भरोसा किया, वो ही दगाबाज निकला। पीड़िता ने बताया कि तीन साल पहले शादी का वायदा करके उसका शारीरिक शोषण करने वाले युवक ने दूसरी लड़की से रिश्ता तय कर लिया। इसकी भनक लगने पर कानपुर की रहने वाली युवती ने शनिवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंची। उसने शादी रुकवाने की गुहार लगाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।