फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी तो फरार हो गई: नौकरी पर गया था पति, वापस लौटा तो चला पता; दो बच्चों की मां कर बैठी शर्मनाक हरकत

Sun, 04 Jun 2023 09:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

पति नौकरी पर गया था। वहीं पत्नी बच्चों को दवा दिलाने की कहकर घर से निकली थी। शाम को जब पति घर लौटा तो पत्नी नहीं मिली। इसके बाद पत्नी की तलाश शुरू कर दी, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के टूंडल में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। घर से दवा लेने गई दो बच्चों की मां प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई। पति ने पत्नी के प्रेमी सहित पांच सहयोगियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


थाना नगला सिंघी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि एक जून को पत्नी दो बच्चों को साथ लेकर हिरन गांव दवा लेने गई थी। इसके बाद पत्नी लौटकर घर नहीं आई। रात तक उसका इंतजार किया, इसके बाद पत्नी और बच्चों की फिक्र होने लगी। पति ने पत्नी और बच्चों की तलाश की, लेकिन उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। 

ये भी पढ़ें -  UP: सुहागरात पर दुल्हन का उठाया घूंघट, चेहरा देख उड़े दूल्हे के होश; हकीकत जान शर्म से पानी-पानी हुआ परिवार

विज्ञापन

फिर पता चला ले गया है प्रेमी 

पति ने छानबीन की तो जानकारी हुई कि आगरा के एत्मादपुर के गांव नगला नथौली रहनकलां निवासी गुड्डू उर्फ बृजमोहन उसकी पत्नी और बच्चों को बहला फुसलाकर ले गया है। इसके बाद पीड़ित थाने पहुंचा और मामले की जानकारी पुलिस को दी। 

ये भी पढ़ें -  रोकी गोद भराई की रस्म: पुजारी को दक्षिणा में नहीं दिए 101 रुपये, नवदंपती को मंदिर से निकाला बाहर
विज्ञापन

इनके खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा 

पति ने आरोपी प्रेमी गुड्डू, उसके सहयोगी सोमवीर निवासी रूपवास थाना मटसैना, फिरोजाबाद, मनोहर, शिशुपाल निवासी पोइया थाना एत्माउद्दौला, आगरा और मनीष निवासी नगला नचोली, रहनकलां, एत्मादपुर, आगरा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना नगला सिंघी प्रभारी विपिन ने बताया कि विवाहिता व उसके प्रेमी की तलाश की जा रही है। जल्द ही दोनों को पकड़ लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें -  नशा मुक्ति केंद्र नहीं 'नर्क': युवक की मौत के बाद सामने आया खौफनाक सच, किसी से मिलने पर पाबंदी; होती थी पिटाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें