फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशिक ने कर दी हद: शादीशुदा प्रेमिका के लिए 22 घंटे तक मौत के टॉवर पर बैठा रहा, इस शर्त पर उतरा नीचे

Mon, 23 Jun 2025 07:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

प्यार के लिए वो जान पर खेल गया। हाईटेंशन लाइन के टॉवर पर चढ़े युवक को उतारने के लिए पुलिस के पसीने छूट गए। पुलिस ने उसे 21 घंटे बाद नीचे उतारने में सफलता हासिल की। 
 
विज्ञापन
टॉवर पर चढ़ा प्रेमी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमिका के लिए एक युवक गांव धारापुरा में हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और दमकलकर्मी पहुंचे लेकिन 21 घंटे बाद भी उसे उतार पाने में सफल नहीं हो सके हैं। वह बिजली के तार छूकर जान दे देने की धमकी भी दे रहा है। रात 11.30 बजे तक उसे टावर से उतारने के प्रयास में टीम लगी हुई थी। सोमवार सुबह उसे नीचे उतारा जा सका। 
विज्ञापन


 

नगला प्रेमा, ताजगंज निवासी सत्यम (35) पिछले 6 महीने से गांव धारापुरा में अपनी बहन कासन देवी के घर में रह रहा है। रविवार सुबह 11:30 बजे वह यमुना नदी के किनारे पहुंचा। वहां पर लगे हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया। इसकी जानकारी पर गांव के लोग जुट गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने टावर पर चढ़ने का कारण पूछा।

ये भी पढ़ें -  UP Weather : गर्मी-उमस से जूझते लोगों के लिए अच्छी खबर, अगले तीन दिन भारी बारिश; तेज हवाएं भी देंगी राहत
 

सत्यम ने बताया कि वह एक युवती से प्यार करता है। मगर, उसके घरवाले राजी नहीं हैं। उसे घर में कैद कर लिया है। प्रेमिका को उससे मिलने नहीं दे रहे हैं। उसे बुलाने पर ही टावर से उतरेगा। इस पर पुलिस और लोगों ने उसे समझाने का प्रयास किया। मगर, वो नीचे आने के लिए तैयार नहीं हुआ। वह और ऊपर जाने लगा।

ये भी पढ़ें -  UP: डीआईजी के बंगले की जमीन बेचने की ऐसी साजिश...तीन मुकदमे हुए दर्ज, गिरफ्तारी नहीं हो सकी
 

थाना फतेहाबाद पुलिस ने दमकल को बुला लिया। लाउडस्पीकर के माध्यम से युवक से बात करने का प्रयास किया गया। सत्यम ने एक पर्ची पर अपने फोन नंबर और प्रेमिका का फोन नंबर लिखकर नीचे फेंका। इस पर सत्यम से बात करने का प्रयास किया तो उसने कहा कि प्रेमिका को बुलाएंगे तभी नीचे उतरकर आएगा। रात तक पुलिस उसे उतारने के प्रयास में लगी थी। डीसीपी पूर्वी जोन अली अब्बास ने बताया कि युवक को टावर से उतारने के प्रयास किए जा रहे हैं। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें -   पुलिस की संवेदनहीनता: थाने से ला मोर्चरी में रखवाया शव, 10 दिन तक सड़ती रही बुजुर्ग की लाश; Video ने खोली पोल
 
विज्ञापन

युवती की हो चुकी है शादी
सत्यम से ग्रामीणों ने कहा कि वह एक बार नीचे आ जाए। तब वह युवती को बुला देंगे। इस पर वह कहने लगा कि पुलिस उसे पीटेगी। पुलिस चली जाए तो वह उतर आएगा। इस पर पुलिसकर्मी चले गए। मगर, वह फिर भी नहीं आया। उधर, उसके परिजन भी आने के लिए तैयार नहीं थे। पुलिस को पता चला कि युवती उसकी रिश्तेदार है। युवती की शादी हो चुकी है। इसके बावजूद वो उसका पीछा नहीं छोड़ रहा है।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें