फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन पहले दोनों घर छोड़कर भाग निकले, जब कोई रास्ता न सूझा तो उठाया खौफनाक कदम

Fri, 29 Jun 2018 09:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
माैके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के कासगंज में सिढ़पुरा के ग्राम नौरी में प्रेमी युगल का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। जिससे सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए है। 
विज्ञापन


सिढ़पुरा के गांव नौरी निवासी अमित कुमार पुत्र तालेवर का एटा के राजा के रामपुर क्षेत्र के एक गांव की युवती से प्रेम प्रसंग था। युवक बुधवार को दोपहर अचानक घर से चला गया। 

इसके बाद उसने प्रेमिका को बुला लिया। युवक और उसकी प्रेमिका काफी देर तक घर नहीं लौटी। इस पर दोनों के परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। हालांकि किसी का कोई सुराग नहीं लग सका। 
विज्ञापन


देर रात ग्रामीणों ने नौरी गांव के बाहरी इलाके में सुबह पुल के निकट एक खेत में नीम के पेड़ पर दोनों के शव एक साथ लटके देखे। इसके बाद ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। 
विज्ञापन

मामले की सूचना पर युवक के परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी पहुुंच गई। पुलिस ने युवती के परिजनों को घटना की जानकारी दी। 

पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। सूचना पर एसपी शिवहरि मीना, एसएसपी पवित्र मोहन त्रिपाठी, सीओ पटियाली रविद्रपाल भी मौके पर पहुंच गए। 

कासगंज के एसपी शिवहरि मीना का ने बताया कि प्रेमी युगल ने एक साथ आत्महत्या की है। एक दिन पहले ही प्रेमी अपनी प्रेमिका को भगाकर लाया था। 

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। पुलिस जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें