आगरा के आंवलखेड़ा में डीजे की धुन पर हाथ में तमंचे लेकर डिस्को करके युवकों की वीडियो वायरल हो गए। दो युवक तमंचे पे डिस्को गाने पर झूम- झूमकर नाच रहे हैं। साथ में और भी युवक नाचते नजर आ रहे हैं।
किसी ने इसका वीडियो बना लिया। इसे परिचितों को शेयर किया। इसके बाद यह तेजी से फैला और वायरल हो गया। एसएसपी अमित पाठक तक पहुंचा तो उन्होंने एफआईआर के आदेश दे दिए।
पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी को खोज निकाला और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरे की तलाश की जा रही है। वीडियो 23 जून का बताया जा रहा है।