फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर खाकर प्रेमी युगल ने दी जान: युवक और युवती के शव मकान के पीछे पड़े मिले, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 22 May 2023 09:26 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। पटियाली थाना इलाके के गांव श्रीनगला में प्रेमी युगल के शव सुबह गांव में एक मकान के पीछे पड़े मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, दोनों ने विषाक्त पदार्थ का सेवन किया है। जिससे मौत हुई है।
विज्ञापन


मृतक अंकित पुत्र वीरपाल (20) और 18 वर्षीय युवती निवासी पटियाली थाना इलाका के रहने वाले थे। सोमवार को सुबह समय करीब साढ़े पांच बजे अंकित और युवती के शव गांव के ही रहने वाले अनिल बघेल पुत्र दफेदार के घर के पीछे मिले हैं। 

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अंकित और युवती के बीच प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। दोनों के घरों की दूरी करीब 60 मीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें