फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार का खौफनाक अंत: मौत से चंद लम्हों पहले प्रेमी युगल ने वो किया जो जीते जी न कर सके..., फिर लटक गए फंदे पर

Fri, 29 Sep 2023 10:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मोहब्बत का ऐसा अंत जो रुला देगा। दो प्रेमियों को परिवार और समाज के लोगों ने एक नहीं होने दिया, तो मौत से पहले दोनों ने ऐसा कदम उठाया जो वे जीते जी नहीं कर सके। दोनों ने एक ही दुपट्टे से पेड़ पर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। 

 
विज्ञापन
मृतकों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में प्रेम कहानी का दुखद अंत हुआ। यहां एक प्रेमी युगल ने एक साथ पेड़ पर एक ही दुपट्टे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। लेकिन मौत से पहले दोनों ने ऐसा कुछ किया, जिसे कोई न रोक सका। बताया गया है कि जब दोनों की लाश को पेड़ से उतारा गया तो प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरा हुआ था। माना जा रहा है कि मरने से पहले प्रेमी ने प्रेमिका की मांग भरी और उसे अपनाते हुए एक साथ दुनिया को अलविदा कह दिया।  
विज्ञापन

मरने से चंद लम्हों पहले बनी सुहागिन
थाना घिरोर क्षेत्र के गांव गड़ारा निवासी बनारसी जीते जी तो वीकेश की पत्नी नहीं बन सकी, लेकिन मरने से चंद लम्हों पहले वह सुहागिन बनी। वीकेश ने उसकी मांग भरी थी। इसके कुछ देर बाद ही दोनों ने फंदा लगाकर जान दे दी थी। गड़ारा में वीकेश और बनारसी की प्रेम कहानी के दुखद अंत ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। एक असफल प्रेम कहानी में गांव गड़ारा की रहने वाली बनारसी और वीकेश का नाम भी शामिल हो गया है। 

ये भी पढ़ें -  World Heart Day 2023: आपकी उम्र 40 साल से कम है तो भी न करें इन चीजों का सेवन, एक झटके में हो सकती है मौत

नियति को नहीं था ये मंजूर
गांव स्थित पुराने घर में इस प्रेमी जोडे़ के बीच जीवन को लेकर जो फैसला लिया गया। वह तो सभी के सामने हैं। लेकिन खुदकुशी की वजह भी अब काफी हद तक साफ हो रही है। दोनों एक साथ रह कर तमाम जिंदगी जीना चाहते थे। लेकिन नियति को यह मंजूर नहीं था। तभी तो दोनों के परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे। दोनों के बीच दूरियां बनाई गईं। लेकिन वह भी ज्यादा दिन नहीं टिक सकी। आखिरकार बुधवार को दोनों ने जान देने का फैसला कर लिया। जान देने से पहले बनारसी ने वीकेश की पत्नी बनने का अपना सपना चंद लम्हों के लिए भरपूर जिया। दोनों ने मरने से पहले शादी रचाई और वीकेश ने बनारसी की मांग भी भरी थी।

ये भी पढ़ें -  यूपी: आधी रात को किसान के घर में घुस आया मगरमच्छ, सो रहा था परिवार...; ऐसे बची जान
विज्ञापन

गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार
गड़ारा निवासी वीकेश और बनारसी के शव बुधवार की शाम को गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। दोनों के परिजन इस दुखद अंत से गमगीन थे। ग्रामीणों की मौजूदगी के बीच वीकेश और बनारसी के परिजन ने शवों के अंतिम संस्कार किए। गड़ारा में प्रेमी युगल की मौत के बाद मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें